फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका से दुष्कर्म

कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका से दुष्कर्म

Mon, 24 Jul 2017 06:26 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका से दुष्कर्म
कुशीनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीया बालिका के साथ उसी के गांव के 20 वर्षीय युवक ने रविवार की देर शाम दुष्कर्म किया। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के चलते घटना की जानकारी होते ही कसया, कुबेरस्थान व तुर्कपट्टी थाने की पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। सोमवार की सुबह पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी युवक मजदूरी करता है।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीया बालिका रविवार की शाम करीब सात बजे नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर गई थी। घरवालों के अनुसार उधर पहले से मौजूद 20 वर्षीय आरोपी युवक ने सुनसान पाकर लड़की का मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। काफी देर बाद लड़की रोते हुए घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। घरवालों ने 100 नंबर पर फोन कर इसकी सूचना दी। इसके कुछ देर बाद ही कसया, कुबेरस्थान व तुर्कपट्टी पुलिस गांव पहुंच गई। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने रात में ही आरोपी को पकड़ लिया। इस संबंध में कसया एसओ गजेंद्र राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed