{"_id":"593d26d44f1c1b87448b456e","slug":"31497179860-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा में अश्लील गाने को लेकर मारपीट, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्केस्ट्रा में अश्लील गाने को लेकर मारपीट, छह घायल
Updated Sun, 11 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। शनिवार की देर रात पटेरा बुजुर्ग गांव में आर्केस्ट्रा में अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस एक युवक को हिरासत में लिया है। मारपीट में घायल हुए लोगों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव में एक व्यक्ति के घर बारात आई थी। रात में करीब 11 बजे बारात में द्वारपूजा के समय आर्केस्ट्रा में अश्लील गाना बज रहा था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अश्लील गाना बजाए जाने का एक युवक ने विरोध किया। यह बात कुछ लोगों को नागवार लगी, जिसके बाद एक तरफ के कुछ युवकों ने लाठी, डंडे व लोहे के पंच से पीटकर अनिल कुशवाहा (20), मुलायम सिंह (18), सुरेश (18), विनोद वर्ष, सिंहासन 35 वर्ष और सुनील उम्र 22 वर्ष घायल कर दिया। घायलों के सिर में गंभीर चोट के कारण अनिल कुशवाहा (35) सहित सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ। रविवार की सुबह मारपीट में घायल एक पक्ष की तहरीर दी गई। इस संबंध में एसओ अनिल दुबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक युवक पुलिस की हिरासत में है।