फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   डॉक्टर के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

डॉक्टर के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

Tue, 20 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
पडरौना (कुशीनगर)।
विज्ञापन

नगर के जगदीशपुरम कॉलोनी में रहने वाले हड्डी रोग के डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर सामान चोरी हो गया है। हालांकि डॉक्टर दंपती इस वक्त अमेरिका में होने की वजह से चोरी गए सामानों का विवरण नहीं मिल रहा है। चोरी की वारदात डॉक्टर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जानकारी होने पर मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बीके सिंह का जगदीशपुरम कॉलोनी में रेडियंट अस्पताल एवं फिजियोथिरेपी सेंटर है। अस्पताल के सामने ही डॉक्टर का आवास है। डॉक्टर के अस्पताल प्रबंधक हरिकेश्वर तिवारी के अनुसार डॉक्टर दंपती घर में ताला बंदकर अमेरिका गए हुए हैं। मंगलवार की सुबह गार्ड ने फोन से उन्हें घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। प्रबंधक की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घर के अंदर जाकर बिखरे सामानों को देखा। घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर श्रीशचंद्र भी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार डॉक्टर के घर में लगी सीसीटीवी में चोरी की वारदात रिकार्ड हुई है। पुलिस ने फुटेज देखकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रबंधक की तरफ से कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि चोरी गए सामानों का विवरण डॉक्टर के वापस आने पर ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed