{"_id":"5ccdda45bdec2207680ea5ec","slug":"171556994629-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिता ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को अगवा करने का आरोप
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने शनिवार को एसपी से मिलकर अपनी बेटी को अगवा कर ले जाने की शिकायत की। उनका कहना है कि वह मूलत: तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के निवासी हैं, लेकिन परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। उनकी 15 वर्षीय पुत्री सात माह से पटहेरवा थाना क्षेत्र में अपने नाना के घर रह रही थी। 16 अप्रैल को उनकी पुत्री घर आई थी और एक मई को गांव का ही युवक उसको बहला फुसलाकर अगवा कर लिया। उन्होंने पुत्री का पता लगाने के लिए एसपी से अनुरोध किया।
चार व्यक्तियों पर अपहरण का केस
रामकोला। थाना क्षेत्र की किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर में किशोरी का दो दिन पहले अपहरण करने की बात बताई गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।