फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ट्रक की चपेट से बस यात्री की मौत

ट्रक की चपेट से बस यात्री की मौत

Sat, 27 Apr 2019 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से बस यात्री की मौत
मौत से गमजदा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली ओवर ब्रिज पर लघुशंका के लिए बस से उतरा यात्री तेज गति से गुजरे ट्रक की चपेट में आ गया। उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि कुछ अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर में दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट लग्जरी बस के चालक ने सुकरौली ओवर ब्रिज पर यात्रियों के अनुरोध पर बस को रोका। कुछ यात्री लघुशंका के लिए उतरे। उसी बीच तेजी से ट्रक गुजरा और छपरा बिहार निवासी दिलीप यादव उसकी चपेट में आ गए। जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


दिलीप यादव को अस्पताल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उनकी मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रक लेकर चालक भाग निकला। बाद में सूचना पर सुकरौली चौकी के पुलिस कर्मी पहुंच गए। हाटा कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि दिलीप यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। वे लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed