फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two group came infront of

छठ वेदिका हटाने पर दो गुट आमने सामने

Thu, 25 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
two group came infront of
दुबौली गांव के पटखौली टोला में छठ की वेदिका लगाने के विवाद का निस्तारण करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
सेवरही। थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के पटखौली टोला में छठ वेदिका बनाने को लेकर दो समुदायों के लोग आमने सामने हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी तो अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर एसडीएम, सीओ सहित कई थाने की पुलिस पहुंच गई।एसडीएम ने पैमाइश कराई और दूसरी छठ वेदिका बनवा कर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन


दुबौली गांव के पटखौली टोला में बृहस्पतिवार की सुबह किसी ने छठ वेदिका हटाकर खाली जमीन में रख दी थी। जानकारी होने पर वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एसओ अरविंद कुमार पहुंच गए। उन्होंने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, तब तक एसडीएम और सीओ कई थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पैमाइश शुरू करा दी। विवादित स्थल से थोड़ी दूर पर बंजर जमीन में वेदिका लगवाकर विवाद शांत कराया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि बेदी के स्थान में परिवर्तन कराकर विवाद समाप्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed