{"_id":"5c43697bbdec220bb35c24ac","slug":"161547921787-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत
Sat, 19 Jan 2019 11:46 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
देउरवा गांव निवासी कृष्णानन्द का सड़क दुर्घटना में मौत पर विलाप करते परिजन ।
- फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। जगदीशपुर के निकट सड़क हादसे में घायल हुए देउरवा गांव के 25 वर्षीय युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। उसके बाद की खबर आने के बाद से घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देउरवा गांव के निवासी कृष्णानंद चौबे पुत्र श्याम बिहारी शुक्रवार की देर शाम को गोरखपुर से लौटते समय अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के निकट किसी वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजवाया था, जहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अभी एक वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। दो माह की एक बच्ची भी है। वह सहज जनसेवा केंद्र संचालित कर 65 वर्षीय पिता, मां पुष्पा देवी, 22 वर्षीय पत्नी पूजा, दो भाई 10 वर्षीय अखिलेश और छह वर्षीय सूरज सहित पूरे परिवार का भरण पोषण करते थे।
जमीन के विवाद में मारपीट, एक गंभीर
रामकोला। थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली उर्फ हनुमानगंज गांव के जोगवलिया टोला में जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रामकोला सीएचसी लाया गया, जहां उसकी हालत नियंत्रण से बाहर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस गांव में गड्ढे की जमीन पर कब्जा को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें 55 वर्षीय वकील सिंह पुत्र माघी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें रामकोला सीएचसी लाया गया। हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। रामकोला थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटनास्थल पर गए थे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जमीन के विवाद में चटकीं लाठियां, सात लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गौरी नरोत्तम गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इनकी बीच लाठियां भी चलीं, जिसमें सात लोग घायल हो गए। उनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तमकुहीराज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
गौरी नरोत्तम गांव की अनुसूचित बस्ती में जमीन के विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दो पक्षों में संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि उस जमीन पर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। अभी तीन दिन पूर्व ही तरयासुजान पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग की आशंका में वांछित किया था। शनिवार को हुए संघर्ष की जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया। इनमें एक ही पक्ष के प्रभु यादव, रमेश यादव, सुनील यादव, राजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी पक्ष की बबिता, ललिता एवं नीतू को उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया। तरयासुजान थाने के एसओ विनय पाठक ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।