फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हत्या का आरोप

हत्या का आरोप

Wed, 19 Jun 2019 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
हत्या का आरोप
डूबने और चोट से हुई थी नर्तकी की मौत
विज्ञापन

खड्डा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नर्तकी की मौत डूबने से और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट से होने की पुष्टि हुई है। इधर इस मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। जिसको लेकर परिजन तमाम तरह के सवाल खड़ा कर रहे है।

एक सप्ताह पूर्व हनुमानगंज क्षेत्र में एन एच 28बी के चलंतवा पुल के पास गड्ढे में 38 वर्षीय महिला की लाश मिली थी। शिनाख्त और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया था। मृतका के पहले पति की पूर्व में मौत हो चुकी है। उसके दूसरे पति व पुत्र का आरोप है कि नृत्य कराने ले गया डांस पार्टी का मालिक उनके साथ दुर्व्यवहार किया और धक्का मुक्की में वह ट्राली से गिर गईं। मामला दब जाए, इसलिए हत्या कर दी गई। मृतका के बेटे का आरोप है कि चुप रहने के लिए डांस मालिक ने पैसा देने की बात कही थी और यह भी कहा था कि मृतका शराब पीकर ट्राली से गिरकर मर गई। पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। जबकि एसओ महेेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत डूबने से और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगने से होनी बताई गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed