फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   युवक का अपहरण

युवक का अपहरण

Sat, 15 Jun 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
युवक का अपहरण
छात्र के अपहरण में करीबियों पर शक
विज्ञापन

छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
जल्द ही मामले के पर्दाफाश की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
कुबेरस्थान। छात्र के अपहरण के मामले में पुलिस की जांच काफी हद तक आगे बढ़ चुकी है। उसके कुछ नजदीकियों पर ही पैसे की लालच में अपहरण की साजिश रचने का संदेह है। वैसे पुलिस ने छह संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।

शुक्रवार की शाम को क्रिकेट खेलने के बहाने से बुला कर पिपरा जटामपुर निवासी ताज मुहम्मद के 18 वर्षीय इकलौते बेटे बशर नवाज का बोलेरो सवार युवक अपहरण कर ले गए थे। करीब एक घंटे बाद छात्र के पिता की मोबाइल पर फोन करके दस लाख की फिरौती की मांग की। उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण और जानमाल की धमकी का मुकदमा दर्ज किया। एसपी की ओर से चार टीमें गठित कर जांच पड़ताल शुरू करा दी गई। इधर, देर रात सर्विलांस की मदद से पुलिस को अपहृत युवक मिल गया। पुलिस की पूछताछ में अपहृत छात्र कोई खास जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि छात्र के कुछ नजदीकियों ने ही पैसे की लालच में घटना की साजिश रची थी। अपहर्ताओं से सौदा किया था। इधर जब पुलिस काफी सक्रिय हुई तो अपहर्ताओं ने बाइक से लाकर छात्र को लाकर छोड़ गए। पुलिस ने छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ राम अशीष यादव ने बताया कि छात्र के कुछ नजदीकियों पर शक है। मामले की जांच पड़ताल हो रही है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed