फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   become suspected naxalite

चला रहा था सैलून, थाम ली बंदूक

Fri, 28 Sep 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
become suspected naxalite
इसी दुकान में सैलून चलाता था महेश । - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। हनुमानगंज थाना के छितौनी कस्बे के निकट व नरकहवा गांव के सटे बिहार के बहरी स्थान गांव के दो युवकों के नक्सली होने की खबर के बाद से चर्चा का दौर शुरू हो गया है। पकड़ी गई महिला को कई बार सीमावर्ती क्षेत्रों में घूमते देखे जाने और एक नक्सली युवक को कैंची की जगह बंदूक थाम लेने का जिक्र करते लोग सुने गए। नक्सली होने के आरोप में पकड़ा गया महेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है।
विज्ञापन


वह गांव में ही सैलून संचालित कर परिवार का खर्च चलाता था। गांव के लोगों ने बताया कि आठ साल पहले महेश के बड़े भाई की हत्या हो गई थी। इस मामले में आरोपी बरी हो गए थे। इससे वह तनाव में रहता था। इधर, कुछ माह से उसका रहन सहन बदला था। टूटी झोपड़ी में पत्नी व छह माह के बच्चे के साथ रहने वाला महेश नाई छितौनी कस्बे में कसरत करने जाता था।
विज्ञापन


आस पास के गांव के साथ सीमावर्ती यूपी के संदिग्ध लोगों से मिलता जुलता रहता था। ग्रामीणों की माने तो गिरफ्तार महिला उसके साथ दर्जनों बार देखी गई है। वह अक्सर उसके साथ आया जाया करती थी। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि कहीं भाई की मौत का बदला लेने के लिए तो नक्सलियों के संपर्क में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ी गई महिला के पास से विस्फोटक व अमेरिकी पिस्टल बरामद होने व सीमावर्ती इलाकों में चहलकदमी से तमाम तरह की आशंका प्रबल हो गई। वैसे महेश की पत्नी व बूढ़े माता-पिता को यह विश्वास नहीं हो पा रहा है कि वह नक्सली गतिविधियों में शामिल था। पत्नी बताती है कि सैलून के लिए कुर्सी खरीदने की बात कहकर गोरखपुर गए थे।

महेश के पिता कपिलदेव ने बताया कि आठ साल उसके बड़े बेटे विद्या की हत्या गांव के लोगों ने किया था उन लोगों का घर खड्डा में भी है। गरीबी के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई और परिवार के लोग थकहार कर चुप हो गए। सब कुछ सामान्य हो गया है महेश ऐसा कर ही नहीं सकता है। जबकि सोनू गिरी के घर वाले परेशान हैं।

उसके पिता ट्रेन का टिकट दिखाते हुए कहते हैं कि 18 तारीख को अहमदाबाद से घर आया था। महेश बगहा ससुराल चलने को कहकर साथ ले गया और नक्सलियों के साथ गिरफ्तार दिखाया गया है। यह सही नहीं है।


एसपी बगहा अरविंद कुमार गुप्ता बताते है कि महिला के साथ पकड़े गए युवक महेश,सोनू समेत तीनों युवक नक्सली गतिविधियों में संलिप्त है। इनसे पूछताछ में कई कई चौकाने वाले तथ्य उजागर हुए है। उस दिशा में यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में सघन छापेमारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed