{"_id":"59bfc1ca4f1c1bb6688b52df","slug":"151505739210-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष चौक पुलिस पिकेट के पास से हुई घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुभाष चौक पुलिस पिकेट के पास से हुई घटना
Updated Mon, 18 Sep 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। नगर के सुभाष चौक स्थित पुलिस पिकेट के पास बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला को ठगों ने कागज की गड्डी थमाकर 40 हजार रुपये उड़ा दिए। कुछ देर बाद जब महिला ने गड्डी देखी तो वह बदहवाश होकर उचक्कों को खोजने लगी। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे सुभाष चौक स्थित पीएनबी शाखा से सरस्वती देवी पत्नी श्रवण ने खाते से 40 हजार रुपये निकाला। बैंक गेट पर ही दो युवक आए और महिला के हाथ में रुमाल से बंधी गड्डी पकड़ाकर बात करने लगे। इतने में एक युवक तेजी से अपनी बाइक की ओर बढ़ गया। महिला कुछ समझ पाती तब तक दूसरे युवक ने महिला से अपनी रुमाल वाली गड्डी की जगह बैंक से निकाले 40 हजार रुपये ले लिया और भीड़ में गायब हो गया। महिला रुपये लेने वाले युवक की तलाश करने लगी। कुछ समय बाद जब उसने हाथ में ले रखी रुमाल वाली गड्डी खोली तो कागज का टुकड़ा देखकर हक्का बक्का रह गई। सरेआम हुई धोखाधड़ी की शिकायत आते-जाते लोगों को सुना रही थी। लोगों ने उसे कोतवाली जाने की सलाह दी तो महिला तहरीर लेकर कोतवाली गई। आश्चर्यजनक यह है कि जिस वक्त महिला के साथ ठगी की यह वारदात हुई उस वक्त कोतवाल डॉक्टर विनय प्रकाश राय समेत कई पुलिसकर्मी पुलिस पिकेट के पास ही मौजूद थे।