फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   15 named and 150 unnamed file a case

15 नामजद और 150 अज्ञात पर केस दर्ज

Sat, 14 Nov 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 14 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। बोदरवार में लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस से हुई झड़प के मामले में 15 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार की एसओ की ओर से साउंड सिस्टम बंद कराने के लिए तार तोड़ने और युवकों की पिटाई करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने भेज देने के बाद माहौल बिगड़ गया था। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बोदरवार में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन सखवापार पुल पर करने के बाद लोग वहां से लौट रहे थे। उनके वाहन पर लगाया गया साउंड सिस्टम बज रहा था। आरोप है कि इस दौरान एसओ जैसराज ने वाहन को रोक कर डीजे का तार तोड़ते हुए अपशब्दों का  प्रयोग किया।
इतना ही युवकों की पिटाई की और ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने भिजवा दिया। इसके बाद एसओ बोदरवार बाजार में पहुंचे तो वहां भी लक्ष्मी प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जा रहे एक वाहन में साउंड सिस्टम लगा मिला। एसओ ने डीजे बजाने से मना करते हुये तार तोड़ दिया तो युवक भड़क गए। इसी बीच चौकी इंचार्ज भी पुलिस के जवानों के साथ पहुंच गए, वहां युवकों से झड़प और मारपीट भी हुई। इससे नाराज युवकों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर लगभग दो घंटे बाद पहुंचे सीओ विनय कुमार सिंह ने युवकों को समझाया और रात में ही विसर्जन कराया। प्रतिमा विसर्जन के बाद एसआई शंभू सिंह की तहरीर पर मिथिलेश मद्धेशिया, विक्की, अभिषेक, विशाल, रवि, अभय पटेल सहित 15 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ  पुलिस नेे केस   दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed