फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म

सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Fri, 19 Apr 2019 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म
marital rape - फोटो : pexels.com
कठकुइयां (कुशीनगर)। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे पर खेल रही सात वर्ष की बच्ची को पड़ोस के युवक ने बहला-फुसला सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की तहरीर पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम को वह सामान खरीदने बाजार गई थी। बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर आरोपी छोड़कर भाग गया। खून से लथपथ बच्ची रोती हुई घर पहुंची। बाजार से आने पर बच्ची की हालत देखकर वह अवाक रह गई। महिला के मुताबिक, बच्ची ने उसे घटना और आरोपी के बारे में बताया।
विज्ञापन


महिला ने कुबेरस्थान थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। एसओ रामआशीष यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बच्ची पुलिस के साथ है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed