फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छात्रा की खुदकुशी का मामला

छात्रा की खुदकुशी का मामला

Fri, 07 Jul 2017 04:59 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की खुदकुशी का मामला
कुशीनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर माफी के टोला शोभा छपरा में 16 वर्षीया किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आखिरकार पिता को ही हत्यारा बता कर जेल भेज दिया है। पुलिस की नई कहानी के अनुसार खेत में काम करने के लिए जाने से मना करने पर नाराज पिता ने पहले उसका सिर दीवार से टकराया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को भी उसने ही कुंडी से लटका दिया।
विज्ञापन

बीते 29 जून को सुबह करीब सात बजे शोभा छपरा गांव निवासी परभंस गौड़ की पुत्री निर्जला का शव छत की कुंडी से लटका देखकर मां ने शोर मचाया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां व घरवालों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी का एक रिश्तेदार उनकी लड़की को एक वर्ष से परेशान कर रहा था। यह बात भी सामने आई कि 27 जून की रात में इस लड़की ने ही आरोपी युवक को पकड़वाकर पुलिस को सौंपा था। इसके बाद भी पुलिस ने मामले की छानबीन की जगह पोस्टमार्टम तक इंतजार किया। मामले की विवेचना कर रहे एसओ अजय कुमार सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर के पिछले हिस्से में चोट लगना तथा गले पर निशान होना बताया गया। इसके बाद एचसीपी नागेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। एसओ के अनुसार पिता को पकड़कर पूछताछ की गई। एसओ के अनुसार पिता परभंस ने लड़की को खेत में रोपाई करने के लिए जाने को कहा तो उसने मना कर दिया। घर के सभी लोग खेत में चले गए तो निर्जल किसी से फोन पर बात करने लगी। इससे नाराज पिता ने उसका सिर दीवार में टकरा दिया और गला दबा दिया। इसकी वजह से निर्जल की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पिता ने ही दुपट्टा का फंदा बनाकर शव को छत की कुंडी से लटका दिया। हत्या का आरोपी बनाए गए पिता को पुलिस ने जेल भी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed