{"_id":"59e3a9034f1c1b97678b5f0b","slug":"121508092163-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी की सूचना पर हाटा पुलिस ने की कार्रवाई...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी की सूचना पर हाटा पुलिस ने की कार्रवाई...
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा (कुशीनगर)। रविवार की शाम को हाटा कस्बे के गोरखपुर चौराहे पर एक व्यक्ति के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटाखा दीपावली को देखते हुए बिक्री के लिए स्टोर किया गया था।
कोतवाल ने बताया कि किसी ने एसपी को सूचना दी थी कि कस्बे के गोरखपुर चौराहा स्थित एक घर में भारी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं। एसपी के निर्देश पर हाटा पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। कोतवाल के साथ चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार चतुर्वेदी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर में छापा मारा तो भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। हिरासत में लिए गए आरोपी मुन्ना वारसी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते बिक्री के लिए पटाखे लाए गए हैं।
इस संबंध में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि विस्फोट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।