फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   120 huts in the village Amwakhas Jlin

अमवाखास गांव में 120 झोपड़ियां जलीं

Sat, 04 Jun 2016 11:36 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 04 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
120 huts in the village Amwakhas Jlin
अमवाखास गांव के बरवापट्टी टोले में आग लगने से झोपडि़या जल गईं। - फोटो : अमर उजाला
दुदही। बरवापट्टी थानाक्षेत्र के अमवाखास गांव के बरवापट्टी टोले में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे आग लगने से 90 लोगों की 120 झोपड़ियां जल गईं।
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर पांच मवेशी भी मर गए।

आग की इस घटना में घरों में रखे सामान, राशन, नकदी आदि जलकर नष्ट हो गए। गांव के लोगों ने काफी मेहनत करके किसी तरह से आग पर काबू किया। बरवापट्टी थानाक्षेत्र के गांव अमवाखास के टोला बरवापट्टी में शुक्रवार को देर रात अचानक मेंहदी मियां के घर में आग लग गई।


जब तक घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, आग की चपेट में आसपास के घर भी आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रात होने के कारण घरों में सो रहे लोग सामान की चिंता किए बगैर आनन-फानन में बाहर की तरफ भागे।
विज्ञापन


आग की चपेट में शिवदयाल, प्रभु, सुकई, जासिम, सलिकत, आवादत, मुस्ताक, जैनुदीन, दुजिया, अमरेश, शकीना, किशोर, बिरजा, सूरज, रहमतुल्ला, अमरजीत, गुड्डू, सुरेंद्र, हकीम, अजय, शकूर, शहाबुद्दीन, हमीद, नियाजुद्दीन, मुनीर अहमद, गुलाब, सत्तार, अनवर, रहीम, उस्मान और अब्दुल समेत 90 लोगों की 120 झोपड़ियां जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से पांच मवेशी भी जलकर मर गए। घरों में रखे नकदी, आभूषण, कपड़े, राशन आदि भी जलकर नष्ट हो गए। गांव के लोगों ने काफी देर बाद किसी तरह से आग पर काबू किया। आग की घटना की जानकारी मिलने पर विधायक अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को सुबह गांव पहुंचकर आग की घटना से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed