फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   beaten in molestation

सरेराह छेड़ रहे युवक को छात्रा ने चप्पल से पीटा

Fri, 04 Jan 2019 11:18 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 04 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
beaten in molestation
डेमो - फोटो : डेंमो
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। सरेराह बार-बार छेड़-छाड़ से आजिज 11वीं की छात्रा ने युवक को चप्पल से पीट दिया। इस दौरान भीड़ जुट गई। यूपी-100 टीम युवक को पकड़कर थाने ले गई। छात्रा ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि युवक पिछले 10 दिनों से उसे सरेराह छेड़ रहा था। वह उससे विवाह करने के लिए दबाव भी बना रहा रहा था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

छात्रा के मुताबिक बृहस्पतिवार को वह डरी-सहमी विद्यालय से घर जा रही थी तो युवक उसके पीछे लग गया।

विद्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित शिवमंदिर के पास युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इससे तंग आकर छात्रा ने उसकी चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। यह देख आस पास के लोग जुट गए। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। वहां पहुंची डायल 100 की पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और उसे लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि जब वह विद्यालय के प्रधानाचार्य को बताई तो उन्होंने उल्टे छात्रा का नाम काटकर विद्यालय से निष्कासित कर दिया और उसे टीसी पकड़ाकर घर भेज दिया, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्रा से संबंधित जो भी घटना हुई है, वह विद्यालय परिसर से बाहर हुई है।


द्यालय की ओर से संबंधित छात्रा का न ही नाम काटा गया है और न ही उसे टीसी दी गई है। कुबेरस्थान थाने के एसओ अरुण कुमार मौर्य का कहना है कि पीड़ित छात्रा की ओर से एक युवक के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी गई थी। उसके आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed