फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एसपी ने किया तुर्कपट्टी थाने का निरीक्षण

एसपी ने किया तुर्कपट्टी थाने का निरीक्षण

Sun, 14 Oct 2018 11:30 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने किया तुर्कपट्टी थाने का निरीक्षण
महिलाओं से जुड़े वारदात पर त्वरित कार्रवाई करें
विज्ञापन

एसपी ने तुर्कपट्टी थाने का निरीक्षण किया
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने रविवार को तुर्कपट्टी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, बैरक, आवासीय भवन व परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए।

रविवार की दोपहर एसपी राजीव नारायण मिश्र तुर्कपट्टी थाने में पहुंचे। साफ-सफाई की व्यवस्था से संतुष्ट एसपी ने एसओ की सराहना की। उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निपटारा किया जाए। थाना दिवस पर आने वाले राजस्व संबंधित विवादों का निस्तारण एसओ स्वयं राजस्वकर्मियों के साथ मौके पर जाकर करें, ताकि पीड़ित को बार-बार थाने का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा किए जाने की बात कही। इस दौरान सीओ सदर नीतेश प्रताप सिंह, एसओ उमेश कुमार, पीआरओ नीरज शाही, एसआई विशाल सिंह, राजेश यादव, इस्तेखार हुसैन खान, हरिप्रकाश राय, गौरीशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed