फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   तस्करों ने पुलिस पर बोला हमला

तस्करों ने पुलिस पर बोला हमला

Sat, 27 Apr 2019 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
तस्करों ने पुलिस पर बोला हमला
पशु तस्करों के हमले में तीन पुलिस कर्मी घायल
विज्ञापन

पिकअप पर पशुओं को लाद कर बिहार भेजने की सूचना पर गई थी पुलिस टीम
घायल एचसीपी को सीएचसी फाजिलनगर से जिला अस्पताल भेजा गया
पांच नामजद समेत 15 तस्करों पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिलनगर। गुरुवार की रात पटहेरवा क्षेत्र के अतरौल गांव में पशु तस्करों ने डायल 100 नंबर की पुलिस टीम पर हमला कर दिया। एचसीपी समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल एचसीपी को फाजिलगन सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पांच नामजद समेत 15 लोगों पर पुलिस ने मारपीट, तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

गुरुवार की रात दस बजे किसी ने डायल 100 नंबर सूचना दिया कि पटहेरवा क्षेत्र के अतरौल गांव में पशु तस्कर गोवंशीय पशुओं को पिकअप में लाद कर तस्करी के लिए बिहार ले जाने वाले है। सूचना मिलते ही पीआरबी 3031 के प्रभारी एचसीपी दरोगा सिंह अपने दो सिपाहियों के साथ बताए गए ठिकाने पर पहुंच गए। जैसे ही डायल 100 नंबर की गाडी मौके पर पहुंची, तस्करों ने पहले ईंट-पत्थर फेंके और बाद में लाठी-डंडे से पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। एचसीपी दरोगा सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई। जबकि दोनों सिपाहियों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद पीआरबी टीम किसी तरफ जान बचाकर गाड़ी समेत सीएचसी फाजिलनगर पहुंच कर इलाज शुरू कराई। टीम ने बाद में पटहेरवा थाने को सूचना दिया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायल एचसीपी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया । सूचना के बाद इंस्पेक्टर सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए,लेकिन तब तक तस्कर भागने में कामयाब हो गए थे। इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पांच नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए इंस्पेक्टर पटेहरवा को सख्त निर्देश दिए गए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed