फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आंख पर पट्टी बांध कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

आंख पर पट्टी बांध कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 18 Dec 2018 11:32 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 18 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आंख पर पट्टी बांध कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
Sexual Assault
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। नित्य क्रिया के लिए खेत की ओर गई एक विवाहिता की आंख में पट्टी बांध कर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार देर रात विवाहिता की ओर से तहरीर मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुबेरस्थान क्षेत्र की 30 वर्षीय विवाहिता ने आरोप लगाया है कि वह रविवार को दोपहर करीब दो बजे नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर गई थी। वहां गांव का ही युवक अपने दो साथियों की मदद से उसे रास्ते से ही गन्ने के खेत में खींच ले गया। आंख पर पट्टी बांध कर दो लोगों ने दुष्कर्म किया, जिससे वह दोनों को पहचान नहीं सकी।
विज्ञापन


सोमवार देर रात को पीड़ित महिला की तहरीर मिलते ही सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह और एसओ अरुण कुमार मौर्य पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक जानकारी लेने के साथ घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि तीनों लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed