{"_id":"5f3421a08ebc3ea9c32694cc","slug":"corona-control-room-established-in-cmo-office-kushinagar-news-gkp36156124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड कंट्रोल रूम में लगी शिक्षकों की ड्यूटी, संक्रमित मरीजों के घरों के रास्ते हुए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड कंट्रोल रूम में लगी शिक्षकों की ड्यूटी, संक्रमित मरीजों के घरों के रास्ते हुए सील
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में ड्यूटी करते शिक्षक।
- फोटो : KUSHINAGAR
कोविड कंट्रोल रूम में लगी शिक्षकों की ड्यूटी, संक्रमित मरीजों के घरों के रास्ते हुए सील
पडरौना। कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब ब्लॉक स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। वहां बेसिक शिक्षक विभाग के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इसके अलावा बुधवार को पॉजिटिव मिले मरीजों के घरों की तरफ जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया। लोगों को पूरी सावधानी बरतने के लिए जागरूक भी किया गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि कोरोना महामारी से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सीडीओ के निर्देश पर ब्लॉक स्तर के सभी 14 सीएचसी-पीएचसी पर शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने तैनात शिक्षकों से शासन की गाइड लाइन के तहत दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को सीएचसी पर 77 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें चार संक्रमित मिले। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि संक्रमित मरीजों में 75 साल के एक बुजुर्ग भी शामिल हैं। बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत है। उन्हें इलाज के जिले पर बने एल-2 कोविड अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
सिंगहा प्रतिनिधि के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सिंगहां में तीन व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। लेखपाल मनोज गौतम ने ग्राम प्रधान रणविजय शाही के साथ मिलकर इन मरीजों के घरों की तरफ जाने वाले रास्ते सील कर दिए और वहां सैनिटाइजेशन कराया।
जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, कुछ दिन पहले अयोध्या से आए क्षेत्र के भाजपा के एक पदाधिकारी भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसके बाद से भाजप कार्यकर्ताओं में भी बीमारी को लेकर खलबली मच गई है। क्योंकि इनके साथ कई लोग अयोध्या गए थे।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर अस्पताल को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वहां सफाई और सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी नारायण सिंह ने दी।