{"_id":"6a690b8ebd5b24cdc80e9669","slug":"cooperate-in-the-medical-examination-of-victims-in-pocso-act-cases-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164699-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पॉक्सो एक्ट के मामले में पीड़िताें के मेडिकल परीक्षण में करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पॉक्सो एक्ट के मामले में पीड़िताें के मेडिकल परीक्षण में करें सहयोग
Wed, 29 Jul 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की जिला स्टेयरिंग समिति की बैठक हुई। अधिकारियों को पॉक्सो एक्ट के मामलों में पीड़ितों के मेडिकल परीक्षण में सहयोग करने के निर्देश दिए।
पॉक्सो एक्ट के कुल पांच मामले समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इसमें से दो मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि तीन मामलों को अस्वीकृत किया गया। इसके अलावा 14 मामलों में एफएसएल रिपोर्ट नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एफएसएल रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिए गए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों में पीड़िताओं के मेडिकल परीक्षण में पूरा सहयोग करें, जिससे उनकी वास्तविक स्थिति के आधार पर पात्र पीड़िताें को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में मिशन वात्सल्य के तहत संचालित बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला बाल संरक्षण इकाई, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा की गई। संचालन डीपीओ एके दुबे ने किया। संवाद