{"_id":"6a6a58fbd6f005bd10098577","slug":"consignment-of-urea-bound-for-bihar-intercepted-15-bags-of-fertilizer-and-the-pickup-truck-seized-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164765-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिहार भेजी जा रही यूरिया की खेप पकड़ी, पिकअप समेत 15 बोरी खाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिहार भेजी जा रही यूरिया की खेप पकड़ी, पिकअप समेत 15 बोरी खाद बरामद
Thu, 30 Jul 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के यूपी-बिहार सीमा पर मलाही घाट पुल के पास गांव वालों की मदद से पुलिस ने मंगलवार देर शाम यूरिया लदे पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में पिकअप चालक ने बताया कि तमकुहीराज क्षेत्र के एक गोदाम से 15 बोरी यूरिया बिहार ले जा रहा था। पुलिस की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। यूरिया कहां से खरीदारी गई थी और कहां जा रही थी, इसकी जांच कराई जा रही है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मलाही गांव लोगों ने पुल के पास एक पिकअप को बिहार बार्डर पर रोका। पिकअप में 15 बोरी यूरिया था। लोग यूरिया बिहार जाने का विरोध करने लगे और पुलिस को सूचना दी। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र के किसानों को रकबा अधिक होने के बावजूद समितियों से दो बोरी से अधिक यूरिया नहीं देने का नियम बनाया गया है, जबकि बिहार में अधड़ल्ले से यूरिया की खेप जा रही है। जिला कृषि अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र में बरामद यूरिया किस दुकान से खरीदा गया था और कहां जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरा होने के बाद मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।