फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress Workers has run to signature compaign

हस्ताक्षर अभियान का दूसरा दिन

Sat, 10 Jul 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congress Workers has run to signature compaign
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर )। अहिरौलीदान-तमकुहीराज मार्ग के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुहिम छेड़ी है। शनिवार को हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तमकुहीराज सीएचसी के गेट पर लोगों से हस्ताक्षर कराया। बदहाल सड़क के निर्माण के लिए क्षेत्र के लोग भी इस हस्ताक्षर अभियान से जुड़ने लगे हैं। लगभग पांच सौ लोग इस अभियान से जुड़कर सड़क निर्माण के इस आंदोलन को तेज कर दिए हैं।

शनिवार को तमकुहीराज क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक पटेल की अगुवाई में सीएचसी गेट पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने तमकुहीराज सीएचसी के रास्ते आवागमन करने वाले लोगों से अहिरौलीदान-तमकुहीराज मार्ग की बदहाल व्यवस्था को बदलने के लिए चलाए जा रहे मुहिम में योगदान देने की अपील करना शुरू कर दिया। इसके बाद लगभग पांच सौ लोग इस मुहिम से जुड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि अहिरौलीदान-तमकुहीराज मार्ग कई वर्षों से बदहाल है। इस रास्ते आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर जगह जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि एपी तटबंध के बाढ़ बचाव के लिए भी यह मार्ग अति महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके इस मार्ग का निर्माण व चौड़ीकरण भाजपा सरकार नहीं करा पा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को जारी रखने का एलान किया। इस दौरान गोपाल गुप्ता, प्रभु गुप्ता, ललन मद्धेशिया, राजू अंसारी, दीपक रावत, फतेह आलम, रवि पटेल, जेबी सिंह, इकरार अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed