फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress workers demonstrated

Congress: महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकताओं ने किया प्रदर्शन, ठेले पर रसोई गैस रखकर किया भ्रमण

Sat, 06 Aug 2022 12:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 12:50 PM IST
सार

पडरौना विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मोहम्मद जहीरुद्दीन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से नगर में जगह-जगह प्रदर्शन किया। मोहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में महंगाई आसमान छूने को आतुर है, लेकिन सरकार इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

विज्ञापन
Congress workers demonstrated
रामकोला कस्बे में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

पडरौना महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ठेले पर रसोई गैस सिलिंडर रखकर नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के पडरौना विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मोहम्मद जहीरुद्दीन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से नगर में जगह-जगह प्रदर्शन किया। मोहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में महंगाई आसमान छूने को आतुर है, लेकिन सरकार इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

प्रदर्शन में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी, नगर अध्यक्ष मंटू प्रजापति, सलाउद्दीन अली मंसूरी, संतोष कुशवाहा, अर्जुन कश्यप, मुस्लिम अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस नेता धनंजय सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर नारेबाजी की। इस दौरान परशुराम यादव, एनटी खान, प्रकाश बहादुर, स्वामीनाथ यादव, प्रवीण सिंह, लालबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed