फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress MLA gave support to the dharna

सडक निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन का 12वां दिन..

Wed, 25 Aug 2021 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA gave support to the dharna
कांग्रेस विधायक ने दिया धरने को समर्थन
विज्ञापन

अजय कुमार लल्लू ने सरकार को जमकर कोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। अहिरौलीदान-तमकुहीराज मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर भुलिया बाजार में चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू अपने कार्यकर्ताओं से साथ धरनास्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया। उन्होंने इस बदहाल सड़क के लिए सत्ताधारी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।

सामाजिक कार्यकर्ता मोहन तिवारी की अगुवाई में क्षेत्र के लोग सड़क निर्माण की मांग को लेकर भुलिया बाजार में धरना दे रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे विधायक अजय कुमार लल्लू ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सड़क की बदहाली के लिए सत्ताधारी पार्टी जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि वह सदन में लगातार सड़क की बदहाली की आवाज उठाते रहे हैं। इतना ही नहीं लोक निर्माण मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर सड़क के चौड़ीकरण की मांग करते रहे हैं। विधायक ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस दौरान नंदलाल विद्रोही, डॉ. जेबी सिंह, इद्रीश अंसारी, विनोद पासवान, रमेश पाल, प्रधान वीरेंद्र गुप्ता, अख्तर अंसारी, रामाधार प्रसाद, मु. कैश अंसारी, सद्दाम अंसारी, सत्येंद्र गौड़, अशोक पटेल, अमित सिंह, औरंगजेब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed