फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complaint confirmed in investigation, secretary found guilty

Kushinagar News: जांच में हुई शिकायत की पुष्टि, दोषी मिले सचिव

Thu, 21 Sep 2023 11:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
Complaint confirmed in investigation, secretary found guilty
मंसाछापर। सीडीओ के निर्देश पर मंगलवार को पीडी और बीडीओ ने अरनहवा गांव में पीएम आवास आवंटन की जांच की। कुछ माह पूर्व पीएम आवास की धनराशि दूसरे के खाते में भेज दी गई थी। इस मामले में सचिव दोषी मिले हैं। हालांकि, वे पहले से ही इसी मामले में निलंबित हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अरनहवा गांव में पीएम आवास आवंटन में मनमानी की गई है। पीएम आवास की धनराशि अधिकारियों की मिलीभगत से दूसरे खातों में भेज दी गई है। जांच में पुष्टि होने के बाद बीडीओ की जांच आख्या पर सचिव अजय कुमार को डीपीआरओ ने पहले ही निलंबित कर दिया था। इस मामले में शिकायतकर्ता बीडीओ की तरफ से कराई गई जांच से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता राधेश्याम गुप्त और महामंत्री जितेंद्र यादव ने सीडीओ से इस मामले में जिला स्तर के अधिकारी से जांच कराने की मांग की थी। सीडीओ के निर्देश पर मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पीडी जगदीश त्रिपाठी और बीडीओ सुशील सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने देर शाम तक प्राप्त सभी शिकायतों की जांच की। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं और लाभार्थियों का बयान दर्ज किया। जांच के बाद पीडी जगदीश त्रिपाठी ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और पीएम आवास से संबंधित अभिलेख देखे। पीडी ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर सीडीओ को भेजी जाएगी। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed