फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Combine police numbers for security, help will be available immediately

सुरक्षा के लिए मिलाएं पुलिस के नंबर, तत्काल मिलेगी मदद

Wed, 09 Nov 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Combine police numbers for security, help will be available immediately
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कप्तानगंज के पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सभागार में आयोजित पुलिस पा? - फोटो : KUSHINAGAR
सुरक्षा के लिए मिलाएं पुलिस के नंबर, तत्काल मिलेगी मदद
विज्ञापन

कप्तानगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से बुधवार को पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कप्तानगंज के सभागार में पुलिस की पाठशाला आयोजित हुई। इसमें छात्राओं को सोशल मीडिया पर व्यक्तिगज जानकारी शेयर करने से परहेज करने की सीख दी गई।
मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने कहा कि व्हाट्सएप और फेसबुक पर व्यक्तिगत जानकारी और अनावश्यक संदेश शेयर करने से छात्राओं को बचना चाहिए। किसी भी तरह से खुद को असुरक्षित महसूस करने पर तत्काल 1076, 1090, 112 समेत पुलिस के अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। इसके अलावा सभी थानों पर महिला हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है। यहां महिला पुलिसकर्मी की तैनाती रहती है। इनसे मिलकर अपनी शिकायतों का निस्तारण कराया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला शिकायतकर्ता का नाम और मोबाइल नंबर पुलिस की तरफ से गोपनीय रखा जाता है। उन्होंने बताया कि कोई भी छात्रा रात या दिन में किसी अनजान स्थान पर अकेली हों तो उन्हें पीआरवी के सिपाही उनको घर तक छोड़ने की जिम्मेदारी उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि छात्राओं को जागरूक करने के लिए अमर उजाला की तरफ से आयोजित इस तरह का कार्यक्रम सराहनीय है। इससे छात्राओं को आत्मबल बढ़ेगा। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि छात्राओं के साथ बड़े मंच के साझा होने पर छात्राओं और शिक्षकों के बीच की दूरी कम होती है।

सायना फहमीदा ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। कक्षा 12 की छात्रा सिद्धि तुलस्यान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। कक्षा 12 की छात्रा अंशिका तिवारी ने कहा कि अनजाने में हुई गलतियों को सुधारने की सीख मिलती है। इस दौरान कप्तानगंज एसएचओ अनिल उपाध्याय, स्कूल के उप प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार पांडेय, कस्बा चौकी इंचार्ज विजय शंकर यादव, महिला सुरक्षा विशेष दल के प्रभारी अतुल कुमार, अनूप पांडेय, रत्नेश, अवनीश श्रीवास्तव, अजय तिवारी, विश्वजीत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed