फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Colours of unity and harmony spread in Sadbhavna Samvad and Holi Milan celebrations.

Kushinagar News: सद्भाव संवाद एवं होली मिलन समारोह में बिखरे एकता और सौहार्द के रंग

Tue, 03 Mar 2026 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Colours of unity and harmony spread in Sadbhavna Samvad and Holi Milan celebrations.
खड्डा (कुशीनगर)। नगर पंचायत खड्डा में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सपा नेता विवेक ओझा के आवास पर सद्भाव, संवाद एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली और रमजान की पृष्ठभूमि में एकता, सौहार्द और परस्पर सम्मान का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विवेक ओझा ने कहा कि होली और रमज़ान हमारी साझा संस्कृति की पहचान हैं। रंग भी अपना, रोज़ा भी अपना और सबसे बढ़कर हमारा क्षेत्र और समाज अपना है। आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में होली के रंगों की खुशियां साझा करने के साथ-साथ मुस्लिम समाज के भाइयों के साथ इफ्तार का आयोजन भी किया गया। इस अनूठे आयोजन ने हिंदू–मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। उपस्थित जनसमूह ने इसे क्षेत्र में आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में नगर सपा नेता अमर जायसवाल, मनोज कुशवाहा , कैलाश जायसवाल, अमरनाथ कुशवाहा ओमप्रकाश निषाद, बड़े अंसारी, मुन्ना यादव, कौशल अग्रवाल, फखरुद्दीन अंसारी, मनोज यादव, विजय यादव, सरफराज अंसारी, मनीष कुमार चौधरी, अवधेश यादव, सत्येंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। सभी ने सामाजिक एकता, विकास और भाईचारे को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed