फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   clek sent to jail

सीएमओ कार्यालय के लिपिक को पुलिस ने शांतिभंग में जेल भेजा

Tue, 07 Jan 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
clek sent to jail
सीएमओ कार्यालय के लिपिक को पुलिस ने शांतिभंग में जेल भेजा
विज्ञापन

सीएमओ के साथ बीसीपीएम ने जटहां बाजार थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/जटहां बाजार। विशुनपुरा सीएचसी में तैनात बीसीपीएम (ब्लॉक कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर) के साथ अभद्रता के आरोप में सीएमओ कार्यालय के लिपिक को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया। इन दोनों के बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद बीसीपीएम ने सीएमओ के साथ जटहां बाजार थाने में जाकर तहरीर दी। इसके साथ ही सीएमओ, डीएम और कमिश्नर को पत्र भेजकर प्रकरण से अवगत कराया था।
बीसीपीएम दीपक कुमार ने मंगलवार को जटहां बाजार थाने में दी गई तहरीर और सीएमओ सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर बताया कि में बताया कि समीक्षा बैठक में विशुनपुरा ब्लॉक की स्थिति बेहद खराब पाई गई। रविवार की रात करीब नौ बजे सीएमओ ऑफिस में तैनात एक लिपिक की तरफ से मोबाइल पर फोन कर उन्हें और सीएचसी प्रभारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यही नहीं बातचीत में धमकी भी दी गई। मंगलवार को इनकी बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। इसके बाद बीसीपीएम ने सीएमओ को मामले की सूचना दी। सीएमओ विशुनपुरा सीएचसी पहुंचे और बीसीपीएम एवं सीएचसी प्रभारी से घटना के बारे में जानकारी ली और बीसीपीएम को साथ लेकर जटहां बाजार थाने गए, जहां बीसीपीएम की तरफ से तहरीर दिलवाई। उसके बाद बीसीपीएम की तरफ से डीएम और कमिश्नर को भी पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में कमिश्नर जयंत नार्लिकर का आदेश आते ही पडरौना कोतवाली की पुलिस ने शांतिभंग के अंदेशा में लिपिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिटी इंचार्ज राकेश कुमार राय ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर लिपिक को पडरौना कोतवाली गेट से गिरफ्तार कर शांतिभंग के अंदेशा में जेल भेज दिया गया। जटहां बाजार थाने के एसओ अमरेंद्र कन्नौजिया ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रकरण की छानबीन की जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने बताया कि लिपिक की तरफ से धमकी देने का दूसरी बार वीडियो-आडियो वायरल हुआ है। बीसीपीएम की तरफ से जटहां बाजार थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed