फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cleanliness Ranking: Kushinagar is the cleanest city in the district

स्वच्छता रैंकिंग: जिले का सबसे स्वच्छ शहर है कुशीनगर

Sat, 20 Nov 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness Ranking: Kushinagar is the cleanest city in the district
स्वच्छता रैंकिंग: जिले का सबसे स्वच्छ शहर है कुशीनगर
विज्ञापन

- कुशीनगर प्रदेश में 67वें और देश में 1219वें स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। स्वच्छता सर्वेक्षण में कुशीनगर नगरपालिका जनपद के सभी नगरीय क्षेत्रों में सबसे स्वच्छ पायी गई है। यह जनपद में पहले स्थान पर है। इसके अलावा प्रदेश भर के 654 शहरी क्षेत्रों में यह 67वें तथा देश भर पांच हजार से अधिक शहरी क्षेत्रों में यह 1219 वें स्थान पर पाई गई है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वच्छता) हरिश्चंद्रा ने बताया कि देश भर के नगरपालिका, नगर पंचायत व अन्य शहरी क्षेत्रों का स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया है, जिसकी रैंकिंग सूची जारी कर दी गई है। सभी निकायों को अलग-अलग सूचीबद्घ किया गया है। इसमें नगरपालिका परिषद कुशीनगर 2520.14 अंकों के साथ उत्तर प्रदेश में 67वें तथा राष्ट्रीय स्तर पर 1219वें स्थान पर है। नगरपालिका परिषद हाटा 2210.8 अंकों के साथ प्रदेश में 147वें तथा राष्ट्रीय स्तर पर 1687वें स्थान पर है। इसके बाद पडरौना नगरपालिका परिषद है। इसे 1856.68 अंक हासिल हुए हैं। यह प्रदेश स्तर की रैंकिंग में 109 एवं राष्ट्रीय स्तर पर 2282वें स्थान पर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कप्तानगंज नगर पंचायत 1822.21 अंकों के साथ प्रदेश में 317वें एवं राष्ट्रीय स्तर पर 2357वें स्थान पर है। सेवरही नगर पंचायत 1742.22 अंकों के साथ उत्तर प्रदेश में 357 तथा देश भर के शहरी क्षेत्रों में 2501वें स्थान पर है। रामकोला नगर पंचायत 1667.03 अंकों के साथ प्रदेश में 416वें एवं राष्ट्रीय स्तर पर 2675वें स्थान पर है। जनपद के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता के मामले में सबसे फिसड्डी खड्डा नगर पंचायत मिली है। इसे 1099.92 अंक प्राप्त हुए हैं। इसे प्रदेश में 626वां एवं राष्ट्रीय स्तर पर 3767वां स्थान पर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed