{"_id":"64b6e16bec8379725a0f9344","slug":"cjm-sent-the-accused-to-jail-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-1704-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कांवड़ियों के साथ मारपीट करने के पांच आरोपियों को सीजेएम ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कांवड़ियों के साथ मारपीट करने के पांच आरोपियों को सीजेएम ने भेजा जेल
Wed, 19 Jul 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
16 जुलाई को सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास कांवड़ियों के साथ हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास 16 जुलाई की देर शाम देवघर जा रहे कांवड़ियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। सीजेएम ने आरोपियों को 29 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों के बस चालक जौनपुर के खेता सराय निवासी राजू 16 जुलाई को तमकुहीराज थाने में तहरीर दी थी कि वह देवरिया जिले के बरहज बाजार से कांवड़ियाें को लेकर देवघर जा रहे थे। रास्ते में कसया के पास एक पिकअप चालक ने लापरवाही पूर्वक उनकी बस में टक्कर मार दी, जिससे बस का साइड का शीशा टूट गया। उन्होंने पिकअप चालक को रोककर पूछताछ की तो उसने आगे निपटने की धमकी दी और गाड़ी लेकर भाग गया।
आगे जाने पर सलेमगढ टोल के पहले 25 लोगों को साथ लेकर बस को रोक दिया और पत्थरबाजी करते हुए बस का शीशे तोड़ दिए। चालक ने बताया कि उसकी केविन का दरवाजा खोलकर पिटाई की और जान से मारने की कोशिश की। तहरीर के आधार पर तमकुहीराज थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को तमकुहीराज थाने की पुलिस ने आरोपी कादिर पुत्र गजनफर निवासी राईनपार थाना तुर्कपटटी, सराजुद्दीन उर्फ गुड्डू निवासी बसडिला बुजुर्ग थाना तमकुहीराज, ताज हुसेन उर्फ लल्लू निवासी बसडिला थाना तमकुहीराज, ताहिर निवासी धनौजी खुर्द थाना पटहेरवा और अरमान निवासी पिपरा रज्जाक थाना तुर्कपट्टी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार के न्यायालय में पेश किया। सीजेएम ने इन आरोपियों को 29 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।