{"_id":"64a9afbdd09928711c0ea1b4","slug":"chintan-camp-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1139-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रतिस्पर्धा हथियार से नहीं युवाओं की सोच होगी : शौर्य डोभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रतिस्पर्धा हथियार से नहीं युवाओं की सोच होगी : शौर्य डोभाल
Sun, 09 Jul 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर एक निजी होटल में युवा चिंतन शिविर में उपस्थित लोग।संवाद
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर स्थित एक होटल में लोकनीति की तरफ से दो दिवसीय युवा चिंतन शिविर का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के 70 युवा चिंतक शामिल हुए। शिविर में सामाजिक, राजनीतिक, वैचारिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की गई।
शिविर को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पुत्र शौर्य डोभाल ने कहा कि आने वाले समय में प्रतिस्पर्धा हथियार से नहीं, बल्कि युवाओं की सोच से होगी। अपने संस्कारों को दूसरे देशों से मनवाएं। इसी में युवाओं की जीत है। आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसलिए युवाओं को व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर देश हित की भावना से कार्य करना होगा।
पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि भविष्य में होने वाले परिवर्तन के देश के युवा वाहक हैं। परिवर्तन चाहे किसी भी क्षेत्र में हो, युवा ही उसकी नींव डाल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण को कर्नल अजय अहलावत, छवि रजावत, वायु सेना के ग्रुप कैप्टन तपेश चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, लिज मैथ्यूज, अनंत विजय, प्रभात उपाध्याय, उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डीएस चौहान आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान अखिल भारतीय संत समिति के स्वामी जितेंद्रनंद सरस्वती, सत्येंद्र, पल्लवी, अभिषेक प्रताप, रुचिर पांडेय, अभिमन्यु त्यागी आदि मौजूद रहे।