फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Children will create a picture of their dream India, plans will be discussed in the Chaupal

Kushinagar News: सपनों के भारत की तस्वीर बनाएंगे बच्चे, चौपाल में होगी योजनाओं पर बात

Fri, 18 Sep 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Children will create a picture of their dream India, plans will be discussed in the Chaupal
पडरौना। सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा के तहत जिले में शुक्रवार से विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विद्यालयों में बच्चे ‘मेरे सपनों का भारत’ की तस्वीर कागज पर उकेरेंगे, तो उच्च शिक्षण संस्थानों में भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाई जाएगी। वहीं गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और समाज में आए बदलावों का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के तहत 18 सितंबर को जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें विद्यार्थी विकसित भारत, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, नवाचार, तकनीकी विकास और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर अपनी कल्पना को चित्रों के माध्यम से सामने रखेंगे।
विज्ञापन

आईटीआई, राजकीय व निजी पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में भी चित्रकला, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इनके जरिये युवाओं को जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने की कोशिश होगी। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत निर्धारित स्थानों पर नुक्कड़ नाटक और नाट्य मंचन होंगे। इनमें जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को मिले लाभ और विभिन्न वर्गों के जीवन में आए बदलावों को कहानी और अभिनय के माध्यम से बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुद्देशीय सेवा शिविरों से पहले संस्कृति विभाग की ओर से भी निर्धारित स्थलों पर नाट्य मंचन कराया जाएगा। ग्राम पंचायतों में खुली बैठक और चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी पहल की जाएगी। स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प पर ग्रामीणों से संवाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed