फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Child dies due to bike collision

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से बालक की मौत

Tue, 03 Dec 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to bike collision
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरिया के बालक को सोमवार की दोपहर पडरौना-समउर मार्ग पर स्थित खिरिया मोड़ पर बाइक ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बालक को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के खिरिया गांव निवासी सुनील का नौ वर्षीय पुत्र अंश पीड़िया के मेले में जा रहा था। अभी वह तुर्कपट्टी-कुबेरस्थान मार्ग को पार कर ही रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले गए जहां डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में पीड़िया का त्योहार मातम में बदल गया। एसओ संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed