फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   child death, suspect aes

एईएस से बच्चे की मौत, पांच बीमार

Tue, 10 Sep 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
child death, suspect aes
फरना गांव में एईएस से बीमार बच्चे की मेडिकल कॉलेज में मौत से गमगीन परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
एईएस से बच्चे की मौत, पांच बीमार
विज्ञापन

रामकोला सीएचसी के फरना गांव का मामला
रामकोला। फरना गांव में एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) से पीड़ित 11 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में सोमवार की रात में मौत हो गई। मंगलवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। इसी परिवार के पांच अन्य बच्चे भी बुखार से पीड़ित हैं जिनका इलाज प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है।
इस गांव निवासी कन्हैया लाल गौड़ के 11 वर्षीय लड़के निखिल कुमार को चार सितंबर को शाम को तेज बुखार हुआ। शरीर में अकड़न व झटका आने पर परिजन रामकोला सीएचसी लेकर गए जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां सोमवार की रात में उसकी मौत हो गई। पिता कन्हैयालाल का कहना है कि निखिल कुमार को इंसेफेलाइटिस वार्ड के आईसीयू में भर्ती किया गया था। हालत में सुधार बताकर जनरल वार्ड में भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। इस घर में कुमकुम, अंशिका, सिंपल, अभिषेक और अनामिका को भी बुखार के चलते प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में रामकोला सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर एसके विश्वकर्मा ने कहा कि गांव में स्वास्थ्य टीम को भेजा गया है। लोगों को घर के आसपास सफाई रखने व पानी उबालकर पीने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed