{"_id":"647b86bdbe921693330c437f","slug":"chief-engineer-inspected-dams-kushinagar-news-c-7-1-192581-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मानसून शुरू होने से पहले कराएं निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मानसून शुरू होने से पहले कराएं निर्माण कार्य
Sun, 04 Jun 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने शनिवार को नरवाजोत से अहिरौलीदान तक तटबंधों का निरीक्षण किया। यहां चार स्थानों पर 14.70 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन परियोजना कार्य की जानकारी लेकर उसे मानसून शुरू होने से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए।
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता कृष्ण कुमार, सूचना प्रणाली लखनऊ के अधीक्षण अभियंता नीरज कुमार व बाढ़ खंड कुशीनगर के अधिशासी अभियंता एमके सिंह एपी तटबंध व नरवाजोत बांध पर बाढ़ बचाव तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एपी बांध स्थित नरवाजोत से अहिरौलीदान तक तटबंधों की स्थिति और सभी संवेदनशील स्थानों की जांच की।
उन्होंने जंगलीपट्टी, चैनपट्टी और बाक खाश गांव के पास एपी बांध पर निर्माणाधीन ठोकर पुनर्स्थापना कार्यो की जांच की। मुख्य अभियंता ने कहा कि बाढ़ व कटान इस क्षेत्र की प्रमुख समस्या है। बांध के किनारे बसी एक बड़ी आबादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी इन्ही तटबंधों पर है। परियोजना के सभी कार्य 15 जून के पहले पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान बाढ़ खंड तृतीय के एसडीओ रमेश यादव, जेई चंद्रप्रकाश, जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील कुमार यादव आदि मौजूद रहे।