फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chaurichaura shtabdi samaroh in kushinagar

निकली प्रभातफेरी, शहीद स्मारकों पर वंदेमातरम गूंजा

Fri, 05 Feb 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
chaurichaura shtabdi samaroh in kushinagar
नगर पंचायत दुदही में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की परिवार को सम्मानित करते।संवाद न्यूज एजें? - फोटो : KUSHINAGAR
निकली प्रभातफेरी, शहीद स्मारकों पर वंदेमातरम गूंजा
विज्ञापन

एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड समेत अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के मौके पर निकाली प्रभातफेरी
कसया में प्रभारी डीएम/सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग और पडरौना में एडीएम की मौजूदगी में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के मौके पर बृहस्पतिवार को जिले में जगह-जगह प्रभातफेरी निकाली गई। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड से जुड़े छात्र-छात्रा स्कूल परिसर से प्रभातफेरी निकालकर नजदीक के शहीद स्मारक स्थल पहुंचे, जहां सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गान कर वापस विद्यालय पहुंचे। कसया स्थित शहीद स्मारक पर प्रभारी डीएम/सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग और पडरौना स्थित शहीद स्मारक स्थल पर एडीएम विंध्यवासिनी राय तथा सभी तहसील मुख्यालयों पर एसडीएम की मौजूदगी में आयोजन हुआ।
एडीएम विंध्यवासिनी राय की मौजूदगी में उदित नारायण इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट, हनुमान इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड समेत अन्य विद्यालयों के बच्चे सुबह नगर के सुभाष चौक पर पहुंचे। यहां चौरीचौरा के शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वंदेमातरम गायन के उपरांत बच्चे स्कूल लौट गए जबकि अफसरों व अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। इस दौरान एसडीएम कोमल यादव, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, बीएसए विमलेश कुमार, चेयरमैन विनय जायसवाल, प्रधानाचार्य मेजर जगमोहन तिवारी, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, कोतवाल अनुज सिंह, ईओ एएन सिंह, बीईओ एसएन सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, नीरज बंका, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फाजिलनगर केएसबीएम पीजी कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने कस्बा में बृहस्पतिवार को प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान डॉ. प्रणव चतुर्वेदी, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. उमेश कुमार, प्राचार्य डॉ. अक्षयवर पांडेय, विश्राम यादव, विधायक गंगासिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद शहीद स्मारक पर वंदेमातरम का गान कर चौरीचौरा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. किरण शर्मा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अनिता गौतम, चैतन्य कुमार आदि मौजूद रहे। सुकरौली कस्बे के पुरानी बाजार परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलालेख की सफाई की गई। इसके बाद शिलालेख पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अशोक सिंह, पंकज भारद्वाज, जय सिंह, ध्रुवचंद्र जायसवाल, रमेशचंद्र जायसवाल, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुआ आयोजन
नेबुआ रायगंज प्रतिनिधि के अनुसार राजेश मणि इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के मौके पर प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद गांधी चबूतरे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय उदित प्रकाश की पुत्रवधू नीलम देवी को सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक संतोष मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दूबे, उप प्रधानाचार्य दुर्गा गुप्ता, अभय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार बाजार के गन्ना समिति के पास शहीद श्रीधर मिश्र के स्मारक के पास शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान बीडीओ संदीप कुमार सिंह, एडीओ पंचायत मैनेजर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष सिंह, पारसनाथ मिश्र, ग्राम प्रधान रामभेख प्रसाद आदि मौजूद रहे। बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को अशोक विद्यापीठ इंटर कॉलेज, जनकल्याण शिक्षा समिति इंटर कॉलेज भठही खुर्द और सुखदेव प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान बीडीओ रामाकांत, अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रहलाद प्रजापति, प्रधानाचार्य गौरी शंकर श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी, गिरजेश त्रिपाठी, जगरनाथ राय आदि मौजूद रहे। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार विधायक जटाशंकर त्रिपाठी और एसडीएम अरविंद कुमार की अगुवाई में बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, श्रीगांधी इंटर कॉलेज, श्रीगांधी किसान इंटर कॉलेज, किलानी देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्रा प्रभातफेरी निकालकर सेनानी स्मारक पहुंचे और वंदेमातरम का गायन किया। इसके बाद चंद्रप्रकाश मिश्र आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान तहसीलदार डॉ. एसके राय, ईओ देवेश मिश्र, दुर्गेश्वर वर्मा, एसओ आरके यादव, प्रधानाचार्य केदार प्रसाद गुप्ता, डॉ. अमरजीत पांडेय आदि मौजूद रहे। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भेलया गांव स्थित शहीद मेजर अमिय कुमार त्रिपाठी के स्मारक पर चौरीचौरा शताब्दी समारोह मनाया गया। इस दौरान बीडीओ विवेकानंद मिश्र, मिथिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, एडीओ शिवशंकर पांडेय श्रीप्रकाश मणि आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार चौरीचौरा शताब्दी समारोह के मौके पर बृहस्पतिवार को सेवरही कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद ग्यारह स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और दो महिलाओं समेत आठ लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, ईओ अजय कुमार गुप्ता, पुलिस चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम राव आदि मौजूद रहे। अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज टीकर के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान एसओ अनिल कुमार, रामनारायण सिंह, प्रधानाचार्य ध्रूपति प्रसाद, आशुतोष बहादुर सिंह, संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे। गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार एसपी पब्लिक स्कूल गुरवलिया बाजार को छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. शक्ति प्रकाश पाठक, आदित्य विशाल पाठक, नवेंदु शेखर पाठक, उप प्रधानाचार्य जैकब जोसेफ, डॉ. प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे। जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पचरुखिया स्थित शहीद रामानंद शर्मा के समाधि स्थल पर चौरीचौरा शताब्दी समारोह मनाया गया। इसके पहले क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की तरफ से प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान शंभू सिंह कुशवाहा, रामप्रसाद यादव, मुन्ना कुमार यादव, अभयजीत शर्मा, रणजीत शर्मा, शुचिता शर्मा, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे। छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार छितौनी इंटर कॉलेज की तरफ से प्रभातफेरी निकाली गई। इस प्रभातफेरी को हनुमानगंज एसओ ज्ञानेंद्र राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद विजय सिंह, हरि प्रसाद गुप्ता, जयराम गुप्ता आदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुशील कुमार, आकाश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर चौरीचौरा शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन अपारनाथ चौबे, उपेंद्र सिंह, डॉ. शंभू शरण सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, उपेंद्र गोविंद राव, रणविजय सिंह, सुदामा, विजय तिवारी, शेष मणि तिवारी, शंकर तिवारी को चेयरमैन रमिता देवी ने सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड, सीएचसी प्रभारी आनंद प्रकाश गुप्ता, डीपीएम हरिश्चंद्रा, राजेश गोविंद राव, राजेश -यादव, राजेश मिश्रा, श्रीप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के मौके पर कस्बा स्थित विभिन्न विद्यालयों की तरफ से प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद गांधी चौक स्थित गांधी चबूतरा पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रेमनारायण गुप्ता, भरत गुप्त, राकेश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य महेंद्र पांडेय प्रभारी सीडीपीओ शांति पांडेय आदि मौजूद रहे।
शहीदों को याद रखना हमारा कर्तव्य
कसया में प्रभातफेरी निकाली गई, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को नगर के बीआरसी परिसर से प्रभातफेरी निकाली गई। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद शहीद पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर स्थापित शिलापट पर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शहीद पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन प्रमोद मणि, सुबाष मणि, विजय लाल श्रीवास्तव, इंदू देवी, गुलाब सिंह, त्रिभुवन पांडेय, प्रदीप मणि, नागेंद्र सिंह, सुभाष सिंह को सम्मानित किया गया। सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि जिनकी बदौलत स्वतंत्र हैं, उनको याद रखना हमारा नैतिक व राष्ट्रीय कर्तव्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने की। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, चेयरमैन प्रतिनिधि कैफूल अली मजनू, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, विनोद गिरी, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र, ब्रजेश गौतम, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, सुमित त्रिपाठी, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अस्मिता का विषय है सेनानियों का सम्मान : प्राचार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में चौरीचौरा जनाक्रोश की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी का आरंभ वंदेमातरम से हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान हमारी राष्ट्रीय अस्मिता से संबंधित है। इतिहासविद् डॉ. ज्ञान प्रकाश मंगलम ने तत्कालीन आंदोलन के हालातों व घटनाक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि अब इतिहास के पुनरीक्षण की जरूरत है। डॉ. कौस्तुभ नारायण मिश्र ने भारत सरकार की योजना पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण डॉ. अंबिका प्रसाद तिवारी का प्रस्तुतीकरण रहा। उन्होंने न केवल चौरीचौरा की घटना से संबंधित दुर्लभ और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पटल पर रखा, बल्कि उन स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों की खोज कर उनके तरफ से सीधे संवाद का प्रदर्शन किया। अंत में डॉ. रामभूषण मिश्र ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. ममता मणि त्रिपाठी, डॉ. अवधेश पांडेय, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. हरिशंकर पांडेय, डॉ. आरपी पांडेय, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. जितेन्द्र मिश्र, डॉ. दीपक, डॉ. रेखा तिवारी, डॉ. निगम मौर्य, डॉ. सुबोध, डॉ. शंभू, डॉ. शिवधर, डॉ. निरंकार त्रिपाठी, डॉ. पंकज आदि मौजूद रहे।

फोटो है।
शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
हाटा। नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की ओर से चौरीचौरा महोत्सव के नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान विधायक पवन केडिया, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, प्रभारी एसडीएम राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। प्रभातफेरी केन यूनियन चौराहा होते हुए बाघनाथ चौराहा स्थित शहीद स्मारक पहुंचा। मौजूद लोगों ने शहीद स्मारक पर फूल-माला चढ़ाया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री के भाषण का सजीव प्रसारण सुना गया। इस मौके पर जयप्रकाश जायसवाल, उदयभान कुशवाहा, सभासद मनीष चौरसिया, अंबरीश पटेल, नगर पालिका के पंकज भारद्वाज, अछैवर मणि, गामा यादव, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed