फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chalan of shopkeeper

लूट की झूठी सूचना पर दुकानदार का शांतिभंग में चालान

Tue, 08 Nov 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
chalan of shopkeeper
लूट की झूठी सूचना पर दुकानदार का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

- मारपीट की घटना को लूट का रंग देने की हुई थी कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। हाटा कोतवाली के भीष्वा बाजार चौराहे के एक दुकानदार ने सोमवार की रात साढ़े तीन लाख रुपये लूट की सूचना देकर सनसनी फैला दी। पुलिस को सूचना देने के बाद उसने ट्वीटर पर मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो मामला मारपीट का सामने आया। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार का शांतिभंग में चालान कर दिया।
सोमवार की रात साढ़े नौ बजे हाटा कोतवाली क्षेत्र के भीष्वा बाजार निवासी हार्डवेयर दुकानदार सोनू जायसवाल ने सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि दुकान में घुसकर बदमाश साढ़े तीन लाख रुपये लूट ले गए हैं। पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसने इसे ट्वीट करा दिया। लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हरकत में आई पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि गांव के ही कुछ युवकों संग दुकानदार के वाहक चालक ने मारपीट की है। पुलिस ने जब दोनों पक्षों से जानकारी ली तो लूट की बात झूठ निकली। बाद में दुकानदार ने अपनी गलती मानते हुए पुलिसकर्मियों से माफी मांगी। इस हरकत पर पुलिस ने दुकानदार और मारपीट में शामिल युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में हाटा कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस टीम भेजी गई थी। तभी लूट को लेकर संदेह हुआ था। जांच में सही बात सामने आई। दुकानदार और मारपीट में शामिल युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed