{"_id":"69d2bf73ae0df0e95b049bbc","slug":"ceasefire-peace-satyagraha-receives-public-support-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-157558-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युद्ध विराम शांति सत्याग्रह को मिला लोगों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युद्ध विराम शांति सत्याग्रह को मिला लोगों का समर्थन
Mon, 06 Apr 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। विश्व को शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश देने वाली गौतम बुद्ध की धरती से शुरू हुए युद्ध विराम शांति सत्याग्रह को लोगों का समर्थन मिलने लगा है। दूसरे दिन सत्याग्रहियों ने देशवासियों से शांति के समर्थन में सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।
आंदोलन का नेतृत्व पूर्वांचल गांधी उपनामधारी संपूर्णानंद मल्ल कर रहे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट व गोरखपुर मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि अब केवल चिंतन से काम नहीं चलेगा, बल्कि हर नागरिक को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आज भी समाज मौन रहा तो आने वाला समय मानवता के लिए घातक हो सकता है। सत्याग्रह के माध्यम से केंद्र सरकार से युद्ध विराम के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता देने की मांग की गई।
आयोजकों ने आमजन से अपने घरों से बाहर निकलकर “युद्ध बंद करो” के नारे के साथ मुहिम को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उनका कहना है कि कुशीनगर से उठी शांति की आवाज पूरे देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभाव डालेगी।
विज्ञापन
इस दौरान अंशुमान पांडेय बागी, मनोज कुमार राव, विजय बहादुर कुशवाह, योगी राजेश्वर मुनि, जितेंद्र मणि त्रिपाठी , मकसद अहमद, सोनू गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, लालबाबू पासवान आदि मौजूद रहे।