{"_id":"5fe8c8d38ebc3e40fc606266","slug":"cdo-inspected-villages-near-airport-kushinagar-news-gkp378572522","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट के विस्तार में आने वाले भवनों का सीडीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट के विस्तार में आने वाले भवनों का सीडीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

भलुही मदारीपट्टी और बेलवा दुर्गा राय गांव में ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। सीडीओ ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के विस्तार क्षेत्र में पड़ रहे भलुही मदारीपट्टी व बेलवा दुर्गा राय गांव के भवनों का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने जमीन संबंधी अभिलेखों के संबंध में मौके पर पहुंचकर सत्यता जानी।
इन दो गांवों के करीब 70 भवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर उसकी जद में आ रहे हैं। इन भवनों को ध्वस्त किया जाना है। भवन स्वामियों को उसका मुआवजा दिया जाना तय हुआ है। इसके लिए राजस्व, पीडब्ल्यूडी और डीआरडीए की तरफ से मूल्यांकन कर सूची तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपा गया है। रविवार को सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग भलुही मदारीपट्टी गांव में पहुंचीं। उन्होंने सूची में दर्ज भवनों के स्वामियों से मिलकर जानकारी ली और दर्ज रिकॉर्ड से मिलानकर सत्यता जानी। वह सत्यापन की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपेंगी। इस मौके पर एक्सईएन (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) अबरार अहमद, डीआरडीए के अजय अग्रवाल, एई शरद कुमार मिश्र, आरएन राव, पीडब्ल्यूडी के जेई राजेश त्रिपाठी, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।