फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CDO honored sanitation workers doing excellent work

Kushinagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सीडीओ ने किया सम्मानित

Thu, 21 Sep 2023 11:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
CDO honored sanitation workers doing excellent work
- विकास परिसर में सीडीओ ने झंडी दिखाकर किया कचरा मुक्त भारत पखवाड़ा का किया शुभारंभ
विज्ञापन

पडरौना। विकास परिसर से बुधवार को स्वच्छता ही सेवा-2023 के तहत कचरा मुक्त भारत पखवाड़ा का सीडीओ ने झंडी दिखकार शुभारंभ किया। इसके बाद विकास भवन सभागार में जिले में बेहतर कार्य करने वाले 14 सफाई कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि जिला प्रशासन ने दो अक्तूबर को सभी ग्राम पंचायत व नगर निकाय में संचालित सरकारी कार्यालयों और गैर सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसलिए लोगों को अपने आसपास गंदगी एकत्र नहीं होने देनी है। इसकी शुरुआत सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपने घर और कार्यालय से करानी चाहिए। कचरा रिसाइक्लिंग की प्रक्रिया अपनाएं। कूड़ेदान का प्रयोग करते हुए सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग करने की शुरुआत करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गांव और नगर निकाय क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीडी जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता ईश्वर का दूसरा रूप है। सभी ग्राम पंचायत में कचरा इकट्ठा करने के संसाधन भी उपलब्ध हैं। आधारभूत संरचना का काफी तेजी से विकास हो रहा है। लोगों को इसका उपयोग कर देश को स्वच्छता बनाने में सहयोग करना चाहिए। इसके बाद जितेंद्र गोंड़, सुरेश शर्मा, उदयभान, सुभाष, नत्थू प्रजापति, चंद्रप्रकाश सिंह समेत कुल 14 सफाई कर्मचारियों को उनके बेहतर कार्य करने के लिए प्रमाणपत्र और अंग वस्त्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्र और डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाकर दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में उत्सव की तरह मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका सिंह, नंदू मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed