{"_id":"698b8c9fda446bc8b60271cf","slug":"cbse-exam-will-be-held-at-ten-examination-centres-preparations-are-in-full-swing-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154450-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दस परीक्षा केंद्रों पर होगी सीबीएसई परीक्षा, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दस परीक्षा केंद्रों पर होगी सीबीएसई परीक्षा, तैयारियां तेज
Wed, 11 Feb 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सीबीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 10 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। इन केंद्रों पर 9400 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे। इसमें कक्षा 10 में 3200 और कक्षा 12 में 6200 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सीबीएसई की ओर से परीक्षा को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार सभी केंद्रों पर हर 24 बच्चे पर दो निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सभी केंद्र के लिए एक-एक ऑब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे।
पिछली बार की बोर्ड परीक्षा में सिर्फ आठ केंद्र बनाए गए थे। इस बार दो और केंद्र बने हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए अधिकतर केंद्र शहरी सीमा में हैं। इससे छात्रों को सेंटर पर पहुंचने में आसानी तो होगी ही उनका समय भी बचेगा। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर जारी की गाइडलाइन में सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी केंद्रों पर जितनी भी कक्षाएं होंगी। उन सभी में कैमरे और दीवार घड़ी आवश्यक रूप से लगाया जाए। परीक्षा में जांच के लिए उड़ाका दल का गठन भी किया जाएगा।
आंकड़े एक नजर में
सीबीएसई विद्यालयों की संख्या - 46
परीक्षा केंद्रों की संख्या - 10
परीक्षार्थियों की संख्या - 9400
10वीं के परीक्षार्थी - 3200
12वीं के परीक्षार्थी - 6200
0
इन विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
- एचएस ग्लोबल, भैंसहीं, सेंटजेवियर पब्लिक स्कूल कप्तानगंज, पीजी एसएस कप्तानगंज, बन्नी देवी सीनियर सेंकेंडरी स्कूल पडरौना, जेडीएस पडरौना, नवोदय विद्यालय मिल्की रसूलपुर, हैरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कसया, नवजीवन मिशन स्कूल कसया, सेंट जोसेफ फाजिलनगर, पीएन नेशनल फाजिलनगर समेत दस विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
0
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। बोर्ड की ओर से जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। -राहुल तिवारी, जिला समन्वयक, सीबीएसई, कुशीनगर।