{"_id":"6176eca4760ad13d7b120fd6","slug":"cattle-was-shift-in-other-place-kushinagar-news-gkp41420550","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोपजंगल के आश्रय केंद्र में रखे जाएंगे फाजिलनगर के गोवंशीय पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोपजंगल के आश्रय केंद्र में रखे जाएंगे फाजिलनगर के गोवंशीय पशु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपजंगल के आश्रय केंद्र में रखे जाएंगे फाजिलनगर के गोवंशीय पशु
- निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण, मूल्यांकन समीक्षा समिति की बैठक में सीडीओ ने दिया निर्देेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण, मूल्यांकन समीक्षा समिति की बैठक हुई। सीडीओ अनुज मलिक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण और उनके लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। शाम को हुई इस बैठक में सीडीओ ने फाजिलनगर स्थित आश्रय स्थल के गोवंशीय पशुओं को कोपजंगल आश्रय स्थल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी व ग्रामीण अंचलों से निराश्रित पशुओं को पकड़कर संरक्षित किए जाने के संबंध में भी जानकारी ली। सीडीओ ने पिछली बैठक के कार्यवृत्ति की जानकारी लेने बाद खड्डा क्षेत्र के कोप जंगल स्थित पशुपालन विभाग की भूमि के चिह्नीकरण एवं सीमांकन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। जनपद में स्थित पांच कान्हा गौ आश्रय स्थलों के बारे में जानकारी ली तथा सेवरही स्थित आश्रय स्थल का निर्माण कार्य पूर्ण होने की जानकारी पर संबंधित को उद्घाटन कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कान्हा पशु आश्रय केंद्र एवं काजी हाउस के निरीक्षण के लिए नामित नोडल अधिकारियों से निरीक्षण आख्या रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह की महिलाओं को जोड़ने के लिए निर्देशित किया। बैठक में एडीएम देवीदयाल वर्मा सहित एएसपी, परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, सभी नगरपालिका और नगर पंचायतों के ईओ मौजूद थे।