फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cased of kidnep of call MLA

पूर्व विधायक के फोन पर पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा

Mon, 04 Apr 2022 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
cased of kidnep of call MLA
पूर्व विधायक के फोन पर पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा
विज्ञापन

- लापता बालक की खोजबीन के लिए परिजनों ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवरही। थाना क्षेत्र के पकड़ीहार पूरबपट्टी गांव से लापता 14 वर्षीय बालक का कहीं पता नहीं चलने पर पिता ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया तो पिता ने पूर्व विधायक डॉ. पीके राय को सूचना दी। पूर्व विधायक के फोन करने पर पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

पकड़ीहार पूरबपट्टी गांव के निवासी मोहन यादव ने तहरीर में बताया कि शनिवार को उनका 14 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। पिता मोहन यादव ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और बेटे का पता लगाने की मांग की। दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मामले को संज्ञान नहीं लिया तो मोहन यादव ने सोमवार को पूर्व विधायक डॉ. पीके राय को घटना से अवगत कराया। डॉ. पीके राय ने कस्बा चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा को फोन कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। पूर्व विधायक ने कहा कि यदि पुलिस इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लेती है तो एडीजी को अवगत कराएंगे। एसआई राजेश मिश्रा ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस बालक की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed