फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered for kidnapping of teenage girl

Kushinagar News: किशोरी के अपहरण का केस दर्ज

Wed, 04 Sep 2024 06:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 04 Sep 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered for kidnapping of teenage girl
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को स्कूल से रास्ते से तीन युवकों ने अगवा कर लिया। किशोरी की मांग की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 24 अगस्त को अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी। गांव के बाहर पहुंची ही थी कि कार सवार तीन युवकों ने बड़ी बेटी को जबरन कार में बैठाकर अगवा कर लिया। इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि किशोरी के मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


0

दुकान से सामान लेने गई किशोरी लापता
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के चौराहे से किराना का सामान लेने गई किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी एक सितंबर को नहर स्थित गांव के चौराहे पर किराना का समान लेने गई थी। काफी देर बात तक वह नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed