{"_id":"6529a0277d50b1e29c070484","slug":"case-registered-against-teacher-leader-for-assault-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-6089-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिक्षक नेता पर मारपीट के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिक्षक नेता पर मारपीट के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। पड़ोसी से विवाद करने के मामले में फाजिलनगर प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री पर केस दर्ज हुआ है। चौराखास पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
चौराखास थाना क्षेत्र के नदवा विशुनपुर निवासी मुश्ताक अहमद ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके खेत में आम का पेड़ है। जो सूख गया है। उसे कटवाने के लिए एक मजदूर भेजा था। इसे उनके गांव के फरहद अली ने मना कर दिया। फरहद अली फाजिलनगर ब्लाॅक के प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री हैं। इसके कुछ देर बाद शिकायतकर्ता शिक्षक नेता से रहसू में मिल गए, जहां उन्होंने कहासुनी के बाद पिटाई कर दी। आरोप है कि धमकी भी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।