{"_id":"64175620f4519200c90a3886","slug":"case-on-five-for-insulting-other-religion-kushinagar-news-c-7-1-91442-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दूसरे धर्म का अपमान करने के आरोप में पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दूसरे धर्म का अपमान करने के आरोप में पांच पर केस
Mon, 20 Mar 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज कस्बे के हरिहरनाथ उत्तरी का मामला
संवाद न्यूज एजेसी
कप्तानगंज। कस्बे के हरिहरनाथ उत्तरी में मोहल्ले में प्रार्थना सभा में दूसरे धर्म का अपमान करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को मुकदमा गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर-14 हरिहरनाथ उत्तरी में केईएफ संस्था एक मकान ले रखा है। आरोप है कि इसमें बाइबिल रखकर भारी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। अन्य जनपदों के लोग पिछले नौ वर्ष से लगातार हर रविवार को प्रार्थना सभा में शामिल होते हैं। रविवार की सुबह नौ बजे कस्बे के हिंदू समाज के लोग मौके पर जुट गए। प्रार्थना कर रहे लोगों से इसकी जानकारी ली तो मौके पर मौजूद लोग उनसे उलझ गए।
उसके बाद इसकी जानकारी कप्तानगंज थाने पर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों पर जानबूझकर किसी धर्म का अपमान करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में मुकदमा दर्ज किया। आयोजन कर रहे लोगों से पूछताछ की गई तो वे सही जानकारी देने से कतराने लगे। आयोजन को लेकर प्रशासन को कोई भी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा निवासी अनिल पुत्र जंग बहादुर की तहरीर पर प्रार्थना सभा कराने के आरोपी महराजगंज जनपद के घुघली थाना के पकड़ियार निवासी नर्वदा कुमार, अजय कुमार, कौशिल्या देवी, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के साखोपार निवासी संतराज प्रसाद, रामकोला थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी विजय कुमार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।