{"_id":"658dc8ea9401cefb7e03bc04","slug":"case-of-kidnapping-of-teenage-girl-against-mother-and-son-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-10077-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मां-बेटे पर किशोरी के अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मां-बेटे पर किशोरी के अपहरण का केस
Fri, 29 Dec 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने युवक और उसकी मां पर नाबालिग बेटी को अगवा करने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी 14 साल की बेटी को युवक फुसलाकर भगा ले गया। इसमें उसकी मां ने मदद की है। पुलिस किशोरी और आरोपी की तलाश कर रही है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक और उसके माता-पिता साजिश कर बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। घटना 20 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे की है। कहा कि उन्होंने अपनी पुत्र की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी सूरज गुप्ता व उसकी मां गीता देवी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पटहेरवा के थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।