{"_id":"690e5d047ba9b023700701bb","slug":"case-filed-against-husband-and-three-others-in-dowry-harassment-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148560-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत तीन पर केस
Sat, 08 Nov 2025 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र स्थित बैरिया टोला खपरधिक्का गांव निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति, सास और ससुर पर दहेज को लेकर उत्पीड़न करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस को दिए तहरीर में रितू देवी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2006 में बैरिया टोला खपरधिक्का निवासी आनंद यादव से हुई थी। उनका गौना वर्ष 2011 में हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति आनंद यादव, ससुर रामनरेश यादव और सास श्रीपति देवी दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग को लेकर ही बीते चार नवंबर को उन्हें उनके पति अपने माता-पिता के साथ मिलकर पिटाई की। इसमें उनका दाहिना हाथ टूट गया। एसएचओ राजप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।